Homeझारखंडरूपा तिर्की आत्महत्या केस : मैं खुद को ही खत्म कर लेती...

रूपा तिर्की आत्महत्या केस : मैं खुद को ही खत्म कर लेती हूं, तुमको कोई फायदा नहीं होगा, मिले वाट्सएप चैट, ऑडियो और वोडियो ; देता था मां-बहन की गाली

spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज: साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या केस का साहिबगंज पुलिस ने लगभग खुलासा कर दिया है।

कनौजिया की गिरफ्तारी की पुलिस ने घोषणा कर दी है। उसकी गिरफ़्तारी हो गई है। उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।

साहेबगंज पुलिस ने बताया है की रूपा तिर्की की भावनाओं को कनौजिया ने आहत किया जिससे रूपा तिर्की ने आत्महत्या की।

इसके बाद अब रिमांड पर लेकर पुलिस कनौजिया से पूछताछ कर सकती है। इस मामले कई कई ऑडियो और वोडियो भी मिले हैं।

रूपा ने चाइबासा पुलिस बल में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर एसके कनौजिया की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की। इसके साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने कनौजिया को हिरासत में लिया था।

हालांकि साहिबगंज पुलिस कनौजिया के हिरासत के मुद्दे पर अभी चुप है। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा है।

इसलिए साहिबगंज पुलिस पूरी तैयारी के साथ एक-एक कदम आगे बढ़ा रही है।

बता दें कि रूपा तिर्की की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

रूपा तिर्की की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी थी। उनका शव उनके क्वार्टर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान कर चल रही है।

लेकिन, बाद में सोशल मीडिया में वायरल रूपा तिर्की की आखिरी तस्वीर से आत्महत्या के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। लोग इस फोटो के साथ कुछ सवाल भी साझा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में उठे कुछ इस तरह के सवाल

01- क्या घुटनों के बल बैठकर आत्महत्या संभव है?

02- जहां खड़े होकर फंदा लगाया जा सकता है, वहां कुर्सी की जरूरत क्यों हुई?

03- क्या मरते वक्त रूपा तिर्की को कोई तकलीफ नहीं हुई होगी. क्या उसने हाथ-पैर नहीं चलाये, फिर बेडशीट एकदम बराबर कैसे?

04- फंदे वाली रस्सी कमर के पास से तौलिये के अंदर से कैसे गुजरी?

05- कोई भी इंसान कम कपड़ों में फांसी क्यों लगायेगा?

06- क्या कोई ऐसा केस था, जिसमें किसी अपराधी को गिरफ्तार कर उसने किसी के ईगो को हर्ट कर दिया?

07- जो ऑडियो वायरल किया गया, वह किसने और क्यों किया?

08- क्या एक छोटी से ऑडियो से किसी का चरित्र जाना जा सकता है?

09- रूपा तिर्की के गले पर दो निशान क्यों थे? शरीर पर चोट के निशान कैसे थे? रूपा तिर्की का सुसाइड नोट कहां है?

10- उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जो जहर पीने से होता है. क्या रूपा को जहर दिया गया था?

11- उसने जो पानी पिया था वो दवाई जैसा लग रहा था. तो क्या पानी में ही जहर मिला हुआ था? कहां से आया था पानी?

12- शव का घुटना पलंग पर था यानी फांसी के फंदे पर वह नहीं झूली थी. क्या उसे मार कर पंखे से झुलाया गया था?

13- मनीषा और ज्योत्सना उसे क्यों टॉर्चर किया करती थी? पंकज मिश्रा को क्यों इस मामले में लपेटा जा रहा है?

14- जब कमरे का दरवाजा बंद था तो खोलने के समय दरवाजे का कब्जा व कुंडी भी टूटी थी क्या?

यह मामला सामने आया है की वह रूपा से रांची से आदिवासी के नाम पर जमीन खरीदवाना चाहता है। रुपये भी मांगता था।

जबकि रूपा चाहती थी कि वह उससे शादी कर ले। कनौजिया ऑडियो में रूपा की मां और बाहन को गाली देते हुए भी सुना जा सकता था। वह अपराधी की तरह व्यवहार करता था।

वीडियो कॉल पर रूपा को नंगा होकर सामने आने को कहता था।

इससे परेशान होकर रूपा यह कहती हुई सुनी जा सकती है ‎कि मैं खुद को ही खत्म कर लेती हूं। तुमको कोई फायदा नहीं होगा। आत्महत्या से ठीक पहले का वाट्सएप चैट भी पुलिस को हाथ लगे हैं।

रूपा तिर्की ने 3 मई की शाम अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी

गौरतलब है ‎कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने 3 मई की शाम अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद रूपा की मां ने दो महिला दारोगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।

पुलिस ने जांच में दोनों दारोगा-मनीषा कुमारी और ज्योत्सना महतो तथा हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे दी है। इस बाबत एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने एक बयान जारी किया है।

इसमें पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि होने की बात है। साथ ही आत्महत्या के लिए निजी और व्यक्तिगत कारणों को जिम्मेदार माना गया है।

प्यार का नाटक कर कनौजिया ने रूपा के साथ निजी पलों का वीडियो बनाया और ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया।

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पर कार्रवाई की बात है। जांच में स्पष्ट हो गया है कि आत्महत्या के लिए सब इंस्पेक्टर एसके कनौजिया ने प्रेरित करने के लिए काम किया।

कनौजिया देवघर जिले के मधुपुर का रहने वाला है

रूपा तिर्की के कॉल डिटेल से यह बात सामने आई है कि उसने मरने से पहले चाईबासा में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर एसके कनौजिया से बातचीत की थी।

एसके कनौजिया देवघर जिले के मधुपुर का रहने वाला है पु‎लिस अ‎धिकारी ने बताया कि जांच टीम रूपा तिर्की के आत्महत्या मामले में तकनीकी सहायता के जरिए अपना काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि चाईबासा में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर एसके कनौजिया की बात रूपा तिर्की से अक्सर मोबाइल पर होती थी। वे लोग ट्रेनिंग के समय से ही एक दूसरे से संपर्क में थे।

अक्सर बात होने की बात एसके कनौजिया ने खुद स्वीकार भी किया है।

रूपा और कनौजिया दोनों 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। जांच में पुलिस के हाथ कई ऑडियो और वोडियो मिले हैं। इसके साथ कुछ तस्वीरें भी हैं।

इसमें रूपा और कनौजिया साथ-साथ हैं। प्यार का नाटक कर कनौजिया ने रूपा के साथ निजी पलों का वीडियो बनाया और ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस लगातार कर रही कनाैजिया से पूछताछ

इधर पुलिस सूत्राें के अनुसार, पुलिस जिस शिव कुमार कनाैजिया से पूछताछ कर रही है, वह चाईबासा में सब इंस्पेक्टर है।

वह रूपा तिर्की का बैचमेट भी है। रूपा से उसकी मुलाकात पुलिस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।

मोबाइल पर दोनों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। दोनों शादी के बंधन में भी बंधना चाहते थे।

लेकिन दाेनाें के परिजन अंतरजातीय विवाह के लिए राजी नहीं थे।

रूपा की माैत मामले की सीबीआई जांच की मांग हो रही है।

परिजनाें ने आराेप लगाया है कि रूपा काे उसके तीन साथी पुलिसकर्मी लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। वे लाेग ही उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप दे रहे हैं।

बता दें कि पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की ने साहिबगंज में ही प्रशिक्षण प्राप्त किया था। तत्पश्चात साहिबगंज में उन्हें जिले की पहला महिला थाना प्रभारी के रूप में पर तैनात किया गया था।

2018 बैच की पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की रांची की रहने वाली थीं। संत जेवियर कॉलेज रांची से पढ़ाई की थी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...