Homeझारखंडझारखंड के प्रतिष्ठित व्यवसायी व जालान सत्तू के मालिक का निधन

झारखंड के प्रतिष्ठित व्यवसायी व जालान सत्तू के मालिक का निधन

spot_img

रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित व्यवसायी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान प्रकाश जालान का सोमवार को दिल्ली में इलाज के क्रम में निधन हो गया है।

वह रांची विभाग के पूर्व संघचालक और जालान सत्तू के मालिक भी थे। उनके निधन से व्यवसायियों में शोक की लहर है। वह कोरोना से पीड़ित थे।

कुछ दिनों पहले उन्हें एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली ले जाया गया था। वहां एम्स में इलाज चल रहा था।

उनके निधन पर पूरा संघ परिवार मर्माहत है। झारखंड के सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव ने शोक जताते हुए कहा कि ऐसे स्वयंसेवक बहुत कम ही मिलते हैं, जो संघ के साथ-साथ सभी अनुषांगिक संगठनों की चिंता करते हो।

जब भी किसी अनुषांगिक संगठनों को मदद की जरूरत पड़ी वे हमेशा तैयार रहते थे। एम्स में इलाज के दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी समाचार लिया था।

विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने कहा कि सच्चा हितैषी खो दिया।

एकल के संस्थापक श्याम गुप्त ने कहा कि एकल को आगे बढाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, जिसे संगठन कभी भुला नहीं सकता।

उनके निधन की खबर सुनते ही शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

विद्या भारती के क्षेत्र सचिव व क्षेत्र मंत्री ने कहा कि वे आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर और बीएड कालेज के सरंक्षक भी थे।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू सहित अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

उन्होंने कालेज का निर्माण करवाकर संगठन को सौंप दिया था।

उनके निधन पर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स, भाजपा सहित कई दलों के नेताओं और व्यवसायियों ने भी दुख जताया है।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...