Latest Newsझारखंडझारखंड में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण की तैयारी...

झारखंड में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण की तैयारी पूरी, जानें आपके जिल में भेजी गई कितनी वैक्सीन

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना संक्रमण में कमी नजर आ रही है।

हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है और नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह हर स्तर पर लगातार दी जा रही है।

उधर 10 मई तक केंद्र सरकार के कोटे से 4,14 340 डोज कोवैक्सीन के और 2,34,400, डोज कोवीशील्ड के वितरण के लिए स्टॉक में हैं।

रांची में राज्य सरकार के स्टॉक में को-वैक्सीन की 1,34,400 और कोवीशील्ड की 1, 00, 000 डोज उपलब्ध है। ये सभी वैक्सीन राज्यवासियों को निःशुल्क दिये जायेंगे।

किस जिल में भेजी गई कितनी वैक्सीन

जिला,  कोवैक्सीन,  कोवीशील्ड,  कुल 

बोकारो     2630,    4230,      6860

चतरा       6600,     8130    14730

देवघर      4570,    12760,   17330

धनबाद     20410    2860    23270

दुमका       24620   15290  39910

ईस्ट सिंहभूम 5320,   4320,   9640

गढ़वा             8240, 8960,  17200

गिरिडीह         23190, 9150 32340

गोड्डा              9280, 7580, 16860

गुमला             12070, 3130, 15200

हजारीबाग       19480, 7230, 26710

जामताड़ा          6280, 6530, 12810

खूंटी                15820, 4490, 20310

कोडरमा             5370, 5980, 11350

लातेहार              3850, 7400, 11250

लोहरदगा            11430, 7330, 18760

पाकुड़                10670, 6230, 16900

पलामू                 32510, 7220, 39730

रामगढ़।              680, 4890, 5570

रांची                   9110, 7030, 16140

साहिबगंज           8370, 7620, 15990

सरायकेला खरसावां 700, 1260, 1960

वेस्ट सिंहभूम           9960, 3690, 13650

टीकाकरण अभियान में नागरिकों को बनना होगा सहभागी 

राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत को लेकर हर स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था की है। अभी तक राज्य के 18-44 आयुवर्ग में लगभग 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

रांची बोकारो सहित कुछ अन्य शहरी क्षेत्रों में लोगों में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।

लेकिन, कई जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है।

जनजातीय भाषाओं में भी टीकाकरण को लेकर प्रचार 

टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा सरकार ले रही है।

जनजातीय भाषाओं में भी सरकार टीकाकरण से संबंधित प्रचार कर रही है।

संथाली, मुंडारी, हो, सहित अन्य भाषाओं में विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सखी मंडल की  दीदीयां भी प्रचार में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री ने खुद टीका का डोज लेकर राज्य के लोगों को यह संदेश दिया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ही कोरोना को करारा जवाब दिया जा सकता है।

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...