Homeझारखंडदुमका में 155 लोगों से वसूला गया 29600 रुपये जुर्माना, ई-पास को...

दुमका में 155 लोगों से वसूला गया 29600 रुपये जुर्माना, ई-पास को लेकर जिला प्रशासन सख्त

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: झारखंड में 16 मई से बढी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को सख्ती से लागू कराने को जिला के विभिन्न प्रखंडों एवं शहर में वाहनो का ई-पास जांच अभियान चलाया गया।

शहर में जांच अभियान सदर प्रखंड कार्यालय के गेट के समीप बीडीओ राजेश सिन्हा एवं दुधानी टावर चौक पर सीओ यमुना रविदास एवं नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों से ई-पास जांच कर वाहनों पर जुर्माना वसूला।

वाहनो से 500-1000 रुपये का चालान काटा गया। मास्क नहीं पहनने एवं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 155 व्यक्तियों से 29600 रुपये जुर्माना वसूला गया।

वहीं जिले में वर्तमान में जिले में 242 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के निवास स्थल को केन्द्र बिन्दु मानते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में कंटेनमेंट जोन भी बनाये जा रहे हैं।

कंट्रोल रूम को आमजनों से कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन किया गया।

दरअसल कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आमजनों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

कंट्रोल रूम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से संबंधित शिकायत या सूचना प्राप्त कर सकता है। 24 गुणा 7 यह कंट्रोल रूम कार्यरत है।

इस अवसर पर सदर प्रखंड के बीडीओ राजेश सिन्हा ने बताया कि अब तक 26 वाहनो की जब्ती की गई है।

सरकार के गाईड लाईन का पालन को सरकार द्वारा निर्धारित जुर्माना वसूला जा रहा है।

नियमो को सख्ती से पालन करा प्रशासन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने में जुटी है।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...