Homeझारखंडदुमका में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

दुमका में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: जरमुंडी थाना क्षेत्र के बनवारा पंचायत अंतर्गत कुरुवा टोला के नीचे बहियार में 38 वर्षीय महिला का शव बरगद के पेड़ से लटकता मिला।

मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के चरकापाथर गांव निवासी मरकी देवी के रूप में हुई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पति नकुल मांझी के बयान पर यूडी केस दर्ज छानबीन में जुट गई है।

शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

कुछ देर बाद मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

महिला के परिवार वालों का कहना है कि मरकी देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था।

उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को ही वह घर से लापता हो गई थी।

काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। रविवार की सुबह उसकी शव पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलती मिली।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...