राजीव गांधी की जयंती पर ममता देवी ने गरीबों के बीच किया राशन वितरित

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती विधायक ममता देवी ने गरीबों के बीच राशन वितरित कर मनाई।

मौके पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति की थी। आज उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है।

इस अवसर पर सैकड़ों गरीबों के बीच सुखा राशन, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन इत्यादि का वितरण किया गया है।

विधायक ममता देवी ने कहा कि आज राज्य भर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि गरीबों के बीच मनाई जा रही है।

कोरोना महामारी से बचने के लिए सुरक्षा मानकों को अपनाने की अपील की जा रही है। स्व राजीव गांधी एक ईमानदार छवि के नेता थे।

भारत में कंप्यूटराइजेशन व टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें ही जाता है। इसीलिए राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने एवं मतदाता की उम्र 21 वर्ष से 18 वर्ष करने का काम राजीव गांधी ने ही किया था।

कहा कि हमारे देश के लिए गांधी परिवार ने कई बलिदान दिए हैं, जिसका यह देश सदा सर्वदा ऋणी रहेगा।

मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजादा, प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो, अजीत करमाली, परमेश्वर महथा, गौरी शंकर महतो, मेहता मुरली, मानिक पटेल, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article