Homeझारखंडरामगढ़ में प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

रामगढ़ में प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

रविवार को ओपी प्रभारी रोशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि ओपी क्षेत्र के दुर्गी बस्ती में प्रतिबंधित मांस की खरीद बिक्री का कारोबार चल रहा था।

शनिवार की देर रात गस्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली की दुर्गी बस्ती में गुल मोहम्मद पिता स्वर्गीय सुल्तान के द्वारा प्रतिबंधित मांस काट कर बेचा जा रहा है।

उसके द्वारा किसी दूसरे स्थान से मवेशी चुरा कर लाया गया था।

पुलिस ने जब छापेमारी शुरू की तो देखा कि गुल मोहम्मद के घर के बाहर काफी लोगों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस को देखते ही वह सारे लोग वहां से भाग खड़े हुए।

पुलिस जब गुल मोहम्मद के घर में घुसी तो देखा कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मांस को काट रहा था।

इस दौरान पुलिस ने गुल मोहम्मद, मो रुस्तम पिता मो रोबिन और जावेद अंसारी पिता रियाज अंसारी को गिरफ्तार किया। उनके पास से मांस काटने का औजार भी जब्त किया गया है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...