लोहरदगा में स्टेशन से क्वारंटाइन सेंटर भेजे जा रहे प्रवासी मजदूर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिले से काम की तलाश में दूसरे प्रदेशों में गए मजदूरों की वापसी लगातार जारी है। आज गोरखपुर त्रिपुरा एवं केरल से लोहरदगा एवं गुमला जिला के 76 मज़दूर रेल मार्ग के माध्यम से लोहरदगा रेलवे स्टेशन पहुंचे।

सभी का आरएटी पद्धति के द्वारा जांच किया गया। जांच के बाद सभी श्रमिक नेगेटिव पाए गए।

जाँच के उपरांत प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा उन्हें अलग-अलग प्रखंड के बसों के माध्यम से क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाया गया।

रेलवे स्टेशन में अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। बाहर से आने वाले लोगों की जांच के बाद ही घर जाने की इजाजत दी जा रही है।

Share This Article