हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र और भाजपा सरकार कर रही बदनाम करने की कोशश: सुप्रियो भट्टाचार्य

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर पलटवार किया है।

झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र की ओर से राज्य में टीके की बर्बादी का जो आंकड़ा जारी किया गया है वह भ्रामक है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ 4.63 प्रतिशत टीके की बर्बादी हुई है, यह बर्बादी भी नहीं होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र और भाजपा सरकार उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि 132 दिन के वैक्सीनेशन पीरियड में केंद्र ने राज्य को टीके के 55 लाख डोज दिये। इसमें से 40 लाख 16 हजार 143 लोगों को वैक्सीन दी गयी है।

भट्टाचार्य ने कहा कि यदि महामारी के दौर में भाजपा भ्रम फैलाने की कोशिश करेगी तो हम कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर हो जायेंगे।

Share This Article