अर्जुन मुंडा ने प्रणय दत्त के निधन पर दुख जताया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने वनवासी कल्याण आश्रम के वरिष्ठ पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रणय दत्त के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

अर्जुन मुंडा ने सोमवार को कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम के वरिष्ठ पूर्णकालिक कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नगर प्रमुख और उनके बहुत घनिष्ठ प्रणय दत्त के निधन से वह मर्माहत हैं।

उन्होंने कहा कि उनके साथ उनका बहुत आत्मीय संबंध रहा।

वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से उन्होंने देश भर के और खासकर झारखंड में जनजातियों के लिए शिक्षा व सामाजिक उन्नति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया।

भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share This Article