वैट की कटौती पर झामुमो कर रहा भ्रामक प्रचार: प्रतुल शाहदेव

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्र की ओर से वैट की कटौती पर भ्रामक प्रचार कर रही है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के पास वैट की भरपाई के लिए लोन का विकल्प दे रखा है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इससे पहले भी जब केंद्र सरकार लोन के माध्यम से राज्यों को वैट की राशि दे रही थी तो झारखंड ने पहले लेने से मना कर दिया था। लेकिन अंत में झारखंड ही देश का वह अंतिम राज्य बना जिसने इसे स्वीकारा।

केंद्र सरकार ने डीवीसी के बकाया राशि के मुद्दे पर भी काफी रियायत बरती है और फिलहाल कोई कटौती नहीं करने का निर्णय लिया है।

इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने कोरोना से निबटने के लिए अविलम्ब राज्य को एकमुश्त सहायता राशि और मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध कराया था।

इसके अतिरिक्त जनधन खाते में और किसानों के खाते में भी केंद्र सरकार ने राशि जमा करके राज्य के किसानों व गरीबों को सहायता प्रदान किया है।

प्रतुल ने कहा कि पीएम केयर्स फंड से भी राज्य को स्वास्थ्य सेवा से जुड़े वेंटिलेटर सहित अनेक उपकरण मिले है।

अब केंद्र झारखंड सहित सभी राज्यों को इसी फंड से ऑक्सीजीनेटर उपलब्ध कराने जा रहा है। केंद्र राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।

राज्य सरकार आवश्यकता बताते जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यही कहा था कि आप योजना दो, केंद्र पैसे की कोई कमी नहीं होने देगा।

Share This Article