Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां सादगी के साथ शिव भक्तों ने की मंडा पूजा

झारखंड में यहां सादगी के साथ शिव भक्तों ने की मंडा पूजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़ जिले में मंडा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। कोरोना की वजह से सोमवार को यह पूजा बेहद ही सादगी के साथ मनाया गया।

मंडा पूजा में आस्था और विश्वास का संगम शिव भक्तों में दिखाई देता है। शहर के कैथा में सादगी और भक्ति पूर्ण माहौल में मंडा पूजा का आयोजन किया गया।

कोरोना के कारण मां पार्वती का पट इस वर्ष ग्राम में लोगों के घरों तक नहीं घुमाया गया।

श्रद्धालु महादेव मंडप पहुंच भगवान शिव व माता पार्वती की पूजन विधि पूर्वक किए।

दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्तों ने भगवान के प्रति अगाध आस्था का परिचय दिया। मंडा पूजा में विधिनुसार 45 शिशुओं का मुंडन संस्कार किया गया।

आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कि मंडा पूजा लोगों की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा पर्व है।

वहीं पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि इस वर्ष बगैर मेले और छऊ नृत्य के मंडा पूजा किया गया। पूजा में ग्रामीण श्रद्धालु सम्मिलित हो भगवान का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना किए।

इस अवसर पर सचिव राजकुमार महतो, चुन्नीलाल महतो, ईश्वर ओहदार, नवनीत महतो, शक्ति महतो, जगलाल महतो, भैरव महतो, माथुर महतो, भोला महतो, छटू ओहदार, निर्मल महतो, कमलेश महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...