खूंटी में लॉकडाउन की वजह से तरबूज की फसल हुई बर्बाद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी के उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप ने बुधवार को तिरला पंचायत के बुदुडीह व सारीदकेल गांव का दौरा कर तरबूज फसल की बर्बादी का जायजा लिया।

उप प्रमुख ने बताया कि सरीदकेल व बुदुडीह के किसानों ने काफी मात्रा में तरबूज की खेती की थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण किसान तरबूज को बाजार नहीं ला सके। खरीदार नहीं मिलने के कारण तरबूज खेों में ही सड़ गये।

उन्होंने बताया कि दस एकड़ से अधिक खेत में तरबूज की खेती की गयी थी। कई किसानों ने बैंकों से कर्ज लेकर खेती की है। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि वे कर्ज का भुगतान कैसे करेंगे।

उप प्रमुख ने कृष मित्र को निर्देश दिया कि फसल की बर्बादी का आकलन कर किसानों के आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करायें। पंचायत समिति द्वारा उसे पािरत कर जिला प्रशासन को भेजा जायेगा।

उन्होंने किसानों को अविलंब मुआवजा देने का आग्रह जिला प्रशासन से किया।

Share This Article