बोकारो : होटल के कमरे में पंखे से लटक कर युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा..

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: सेक्टर-चार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी सेंटर स्थित आनंदा होटल के एक कमरे में एक 25 वर्षीय युवती ने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

पुलिस को होटल के कमरे से उसका शव मिला है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक शख्स पर बदनाम करने का आरोप है।

इस घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब होटल का कर्मी रूम सर्विस देने कमरा में पहुंचा।  इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसमें सत्येंद्र नाम के व्यक्ति का जिक्र है, जिसके द्वारा बदनाम करने की बात लिखी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतका ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थी, जो यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

होटल कर्मचारी के अनुसार आज सुबह लगभग पांच बजे सेक्टर-नौ की रहने वाली युवती श्वेता कुमारी आनंदा होटल पहुंची।

उसने यह कहते हुए कमरा लिया कि उसके पिता बोकारो से रिटायर्ड हुए हैं और धनबाद में रहते हैं।

उनके कुछ कागजात का काम कराने के लिए यहां आई है। उसे होटल वालों ने आधार कार्ड लेकर कमरा नंबर 303 दे दिया।

थाना प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी के ऊपर शक जाहिर नहीं किया है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article