सिमडेगा पुलिस ने छेड़खानी मामले में दो को किया गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: बानो पुलिस ने युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार कर सिमडेगा जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कानरोइयां अंबाटोली गांव के अनाथ युवती के साथ गांव के ही दो युवकों ने गुरुवार की रात उसके घर में घुसकर छेड़खानी किया था।

युवती के विरोध करने पर भी आरोपियों द्वारा मुंह बंद कर छेड़खानी किया जा रहा था।

इसके बाद किसी तरह भागकर युवती बगल मौसी के घर चली गयी तथा घटना की जानकारी दी।  घटना की जानकारी परिजनों ने बानो थाना को दी।

बानो थाना ने मामला दर्ज करते हुए छेड़खानी करने के आरोप में गांव के संतोष कंडुलना व मार्टिन बरला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article