Homeझारखंडदर्दनाक हादसा! झारखंड में आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के...

दर्दनाक हादसा! झारखंड में आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: झारखंड के कर्रा थाना इलाके में आसमानी बिजली के गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है।मृतक लोगों में मंगा मुंडा, पुना मुंडा, जीवन्ति मुंडाइन, जयमा मुंडाइन और आयुष मुंडा शामिल है।

घटना शनिवार करीब शाम 4 बजे के लगभग हुई है। सभी मृतक लरता डहू टोली, थाना- कर्रा के रहने वाले थे।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है। इस पूरे घटना की पुष्टि एसपी आशुतोष शेखर ने की।

उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सभी का जल्द से पोस्टमार्टम कराया जाए।

एसपी ने बताया कि परिवार के पांचों सदस्य खेत में काम कर रहे थे।

इसी दौरान तेज़ बारिश होने लगी। परिवार के लोग खुद को बचाने के लिए एक पेड़ के नीचे छिपे थे। लेकिन, आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर गिर गया।

जिस कारण पांचों की मौके पर मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई।

spot_img

Latest articles

बकरी बाजार में चला निगम का बड़ा अभियान, 25 से ज़्यादा अवैध ढांचे टूटा

Demolishing Over 25 Illegal Structures: आज रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम (Enforcement Team)...

धनबाद में 108 एंबुलेंस सेवा विवाद ने बढ़ाई चिंता

108 Ambulance Service Controversy: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा चलाने वाली कंपनी और एंबुलेंस...

खबरें और भी हैं...