Latest Newsझारखंडरामगढ़ में फंदे से झूलती मिली लाश, खबर मिलते ही अलर्ट हुए...

रामगढ़ में फंदे से झूलती मिली लाश, खबर मिलते ही अलर्ट हुए सेना के जवान

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पचरा बंगला गांव के पास आर्मी के फायरिंग रेंज क्षेत्र में फांसी के फंदे से झूलता हुआ एक शव बरामद हुआ है।

शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आर्मी के फायरिंग रेंज में लाश की खबर मिलते ही सेना के जवानों के कान खड़े हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को पुलिस और सेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

जिस स्थान पर युवक का शव मिला है, वह पूरी तरह से आर्मी का है। चारों तरफ से घेराबंदी के बीच जंगली इलाका है।

इसके समीप ही आर्मी का फायरिंग रेंज क्षेत्र भी है। कोई भी बाहरी व्यक्ति आसानी से यहां प्रवेश नहीं कर सकता है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सेना के अधिकारी और बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

जानकारी के अनुसार सेना के सीएसडी डीपो के निकट जंगली क्षेत्र में एक पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उस व्यक्ति ने आत्महत्या की है।

लेकिन पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी देख रही है। सेना और पुलिस के लोग रामगढ़-बरकाकाना मार्ग पर स्थित बंजारी मंदिर के निकट पहुंचे। सेना और पुलिस के बीच घटना को लेकर कुछ देर तक बातचीत हुई।

उसके बाद सेना के लोग और बरकाकाना पुलिस के एक अधिकारी घटनास्थल की ओर प्रस्थान किए।

सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में एक व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

सेना अधिकारियों की उपस्थिति में बरकाकाना ओपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...