Homeक्राइमझारखंड में यहां थाने के रूम में शादीशुदा महिला को रखकर हफ्तेभर...

झारखंड में यहां थाने के रूम में शादीशुदा महिला को रखकर हफ्तेभर दुष्कर्म करता रहा ASI, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: आम लोगों को सुरक्षा देने और पीड़िताें को इंसाफ दिलाने वाली झारखंड पुलिस का बेहद ही शर्मसार करने वाला चेहरा सामने आया है।

घटना जमशेदपुर जिले के बिरसानगर थाने से जुड़ा है, जहां थाने में पोस्टेड एएसआई पर शादीशुदा 23वर्षीया महिला को थाना कैंपस में बने रूम में रखकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

इस संबंध में बहरागोड़ा के पाटपुर की रहने वाली पीड़िता ने एएसआई रवि रंजन कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की एफआईआर बिरसानगर थाने एवं महिला थाने में दर्ज कराई है।

पीड़िता एक बच्चे की मां भी है। पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले को लेकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट से भी शिकायत की है। सिटी एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दुष्कर्म करते कर ली फोटोग्राफी

पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2020 में आरोपी ने उसे करीब एक सप्ताह तक बिरसानगर थाने के एक कमरे में रखा।

झारखंड में यहां थाने के रूम में शादीशुदा महिला को रखकर हफ्तेभर दुष्कर्म करता रहा ASI, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

जहां उसने जबरन यौन शोषण एवं अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए फोटोग्राफी भी कर ली। आरोपी के दबाव में युवती ने अपने पूर्व पति से तलाक की अर्जी भी कोर्ट में दाखिल कर दी।

फेसबुक पर भेजा था फ्रेंड रिक्वेस्ट

लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2014 में उसका विवाह बहरागोड़ा के बनकटी गांव के एक युवक से हुआ था।

लेकिन आपसी विवाद के चलते दोनों अलग हो गए और वह अपने चार वर्षीय बेटे के साथ बहरागोड़ा स्थित मायके रहने चली आई।

इसी दौरान बहरागोड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई रवि रंजन कुमार ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उससे दोस्ती की। बाद में दोनों मोबाइल पर भी चैटिंग करने लगे।

पहली बार सिंतबर 2020 में घर आकर किया दुष्कर्म

सिंतबर 2020 में एक दिन आरोपी एएसआई उसके पाटपुर स्थित मायके आ गया और रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने, सारा खर्च वहन करने और बीएड करवाने का झांसा दिया।

यही प्रलोभन देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच आरोपी का बिरसानगर थाने में ट्रांसफर हो गया।

इसके बाद भी आरोपी कई बार युवती को बिरसानगर बुलाकर या बहरागोड़ा पहुंचकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

नवंबर 2020 में भरी मांग

पीड़िता ने बताया कि एक नवंबर 2020 को आरोपी एएसआई उसे गोलपहाड़ी मंदिर ले गया और वहां स्वांग रचते हुए मांग में सिंदूर भर दिया। जब पीड़िता ने विधिवत विवाह की बात कही तो उसने कहा कि बीएड खत्म होने के बाद वह उसके साथ विवाह करेगा।

बिरसानगर के मधु अपार्टमेंट में रखा एक माह, गर्भपात करवाकर भेजा घर

इस बीच बिरसानगर के मधु अपार्टमेंट में करीब एक माह तक रखा और लगातार कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात की दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। उसी दिन बहरागोड़ा की बस में बैठा कर घर वापस भेज दिया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...