झारखंड में 98.41% है COVID-19 की रिकवरी दर

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 378 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 1,05,77,448 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.41 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 378 सक्रिय मामलों में से 283 (74.87 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 95 (25.13 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में12 जुलाई को पॉजिटिविटि दर 0.10 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 3,46,371 पॉजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,119 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12 जुलाई को वैक्सीन की 14,121 डोज लगाई गयी, जिसमें से 10,372 लोगों को पहली डोज एवं 3,749 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

12 जुलाई तक कुल 63,96,939 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 12,92,571 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

राज्य में कोविशील्ड की कुल 5,970 वैक्सीन और कोवैक्सीन की कुल 32,730 वैक्सीन उपलब्ध है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के किसी भी जिले में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 156 है। ब्लैक फंगस से अब तक राज्य में 29 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 40000 वैक्सीन का डोज वितरित किया गया है।

इनमें रांची को 3400, बोकारो को 2200 डोज सहित अन्य जिलों को वैक्सीन का वितरण किया गया है।

Share This Article