LOCKDOWN : देश में यहां डेल्टा वैरिएंट का कहर, लगाया गया 10 दिन का LOCKDOWN

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Lockdown Manipur पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई गई है।

इस बीच, मणिपुर में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का असर तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने यहां 18 जुलाई से 10 दिन के लिए पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा की है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मणिपुर में 1039, अरुणाचल प्रदेश में 465, और मिजोरम में 581 कोरोना मामले सामने आए हैं।

इस बीच, ओडिशा सरकार ने भी आंशिक लॉकडाउन Lockdown का विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक कर दिया है।

पुडुचेरी सरकार ने भी कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन Lockdown को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है।

पुडुचरी सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन Lockdown को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन गुरुवार रात 12 बजे खत्म हो रहा था।

यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस कर्फ्यू सभी दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

सामाजिक-राजनीतिक समारोह और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

ओडिशा सरकार ने आंशिक लॉकडाउन Lockdown का विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक करते हुए गुरुवार को यात्री बसों की आवाजाही, नाई की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों को संचालित करने की इजाज़त दे दी।

मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति अब तक ‘पूर्ण नियंत्रण’ में नहीं आई है, इसलिए आंशिक लॉकडाउन Lockdown को बढ़ाया गया है।

लॉकडाउन Lockdown को शुक्रवार को खत्म होना था। ओडिशा में पांच मई को लॉकडाउन Lockdown लगाया गया था।

Share This Article