देश में पिछले 24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा नए मामले, 499 लोगों की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 38 हजार 164 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 499 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 38 हजार 660 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है।

पिछले 28 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत रही है।

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 11 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 14 हजार 108 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4 लाख 21 हजार 665 हो गई है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 03 लाख 8 हजार 456 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट 97.32 फीसद

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.32 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटों में 14 लाख टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 44.54 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 40.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Share This Article