रांची शहर और ग्रामीण इलाके में टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी, Click कर देखें लिस्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में 3 अगस्त 2021 को ग्रामीण क्षेत्र में 18 प्लस लोगों के लिए टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी की गई है। वहीं 03 अगस्त 2021 को रांची शहरी क्षेत्र में 18 प्लस लोगों के लिए टीकाकरण केंद्रों की भी सूची जारी की गई है।

रिम्स में भर्ती हैं पोस्ट कोविड के 27 मरीज

रांची स्थित रिम्स अस्पताल में एक बार फिर पोस्ट कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को जहां 26 पोस्ट कोविड के मरीज थे।

सोमवार को यह संख्या 27 हो गई। रिम्स के पीआरओ डॉ डीके सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर के द्वितीय तल्ले के आईसीयू वार्ड में एक मरीज का इलाज चल रहा है।

पोस्ट कोविड की समस्या वाले 27 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के विभिन्न वार्डों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या नौ है।

इन सभी मरीजों का इलाज रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में विभिन्न विभाग में चल रहा है। सिन्हा ने बताया कि कोविड सस्पेक्टेड दो मरीज है। जिसका इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले पर चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में वैक्सीन का डिस्ट्रीब्यूशन किया गया है।

कुल 60 हजार वैक्सीन का डोज वितरण किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची को 5000, पूर्वी सिंहभूम को 4000, दुमका को 4000, गिरिडीह को 3400, पलामू को 3900, साहिबगंज को 2400 सहित राज्य के विभिन्न जिलों में वैक्सीन का वितरण किया गया है।

Share This Article