Homeझारखंडपार्टी ने विचारों के प्रति समर्पित कार्यकर्ता खो दिया: दीपक प्रकाश

पार्टी ने विचारों के प्रति समर्पित कार्यकर्ता खो दिया: दीपक प्रकाश

Published on

spot_img

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक दुति पाहन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि स्व पाहन जुझारू और संघर्षशील नेता थे। उन्होंने अपने अथक परिश्रम और प्रयासों से जनसंघ एवम भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाया।

जनजाति समाज के बीच पार्टी की पहुँच बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान रहा। प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवम साहस प्रदान करें।

निधन की खबर मिलते ही पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने प्रदेश भाजपा की ओर से उनके ओरमांझी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन एवम पार्टी का झंडा अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी।

मरांडी के साथ रांची ग्रामीण ज़िला के अमरनाथ चौधरी सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी का विशाल वट वृक्ष स्व पाहन जैसे नेताओं के परिश्रम से ही तैयार हुआ है। जनसंघ काल से ही इन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान की।

स्व पाहन लोकप्रिय जनप्रतिनिधि रहे। अपने कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही इन्होंने पंचायत से लेकर विधानमंडल का प्रतिनिधित्व किया। मरांडी ने उनके आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक प्रकट करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि स्व पाहन जनजाति समाज के अगुवा रहे। संयुक्त बिहार में भी इन्होंने तीन बार विधानमंडल में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।

इन्होंने न सिर्फ जन प्रतिनिधि के रूप में बल्कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप मे में देश भर के जनजाति समाज के बीच पार्टी के नीतियों एवम कार्यक्रमो को पहुचाने, संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता आदि शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...