Homeझारखंडरांची नगर आयुक्त के न्यायालय में अनाधिकृत निर्माण वाद दर्ज कर शुरू...

रांची नगर आयुक्त के न्यायालय में अनाधिकृत निर्माण वाद दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

Published on

spot_img

रांची: हरमू नदी के आसपास किए गए 47 अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध रांची नगर निगम ने कार्यवाई प्रारंभ कर दी है। उप नगर आयुक्त एक एवं दो, तथा नगर आयुक्त के न्यायालय में अनाधिकृत निर्माण वाद दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

साथ ही हरमू नदी के आसपास अन्य अनधिकृत निर्माण को चिन्हित करने की प्रक्रिया प्रगति में है।

जल्द ही सभी चिन्हित किए गए अनाधिकृत निर्माण पर नियम पूर्वक अनाधिकृत निर्माण वाद दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

रांची नगर निगम के प्रवक्ता विजेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि हरमू नदी, हरमू रोड स्थित, फैंटम बिल्डिंग, जोकि प्रेमसंस ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी के बगल में स्थित है, पर पूर्व में भी रांची नगर निगम द्वारा अनधिकृत निर्माण बाद दर्ज किया गया था।

बिल्डिंग को सील करने का तथा अपसारित करने का आदेश पारित किया गया था। नगर निगम के आदेश के विरुद्ध फैंटम बिल्डिंग के मालिक द्वारा अपील किया गया है, जो कि वर्तमान में अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष लंबित है।

अपील के लंबित रहने के दौरान ही फैंटम बिल्डिंग के चतुर्थ तल के छत पर फैंटम रेस्टोरेंट के नाम से रूफटॉप रेस्टोरेंट्स चलाया जा रहा है, जिसका निर्माण पूर्णतया अनधिकृत रूप से किया गया है।

उप नगर आयुक्त दो रांची नगर निगम द्वारा इस अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध अनधिकृत निर्माण वाद दर्ज कर सुनवाई की गई।

सुनवाई में फैंटम बिल्डिंग के स्वामी द्वारा कोई स्वीकृत भवन प्लान नहीं दिखाए जाने एवं अपील के लंबित रहने के दौरान ही नया निर्माण करने के फल स्वरूप फैंटम रेस्टोरेंट को सील करने का आदेश उप नगर आयुक्त दो द्वारा चार अगस्त को पारित किया गया है।

आदेश की प्रति फैंटम बिल्डिंग पर चिपका कर तामिला कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...