ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को आईपीएल के दूसरे चरण में खेलना चाहिए : पोंटिंग

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को खेलना चाहिए जिससे उन्हें टी20 विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन से कहा, जो खिलाड़ी पिछले तीन चार महीने से नहीं खेले हैं उन्हें लय वापस हासिल करनी होगी जिससे वह दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ खेल सकें।

उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि दुनिया के मजबूत घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलने से उनकी यह सटीक परिस्थितियों में रहने की सबसे अच्छी तैयारी होगी।

दुनिया के सभी शीर्ष खिलाड़ी वहां होंगे। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि मैं दिल्ली कैपिटल्स में कुछ अच्छे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चाहता हूं।

Share This Article