Homeझारखंडरांची के मोरहाबादी मैदान में पारा शिक्षकों ने की बैठक

रांची के मोरहाबादी मैदान में पारा शिक्षकों ने की बैठक

Published on

spot_img

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ राज्य इकाई की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक शेख़ के अध्यक्षता एवं प्रधान सचिव सुमन कुमार के संचालन में हुई।

बैठक में संथाल परगना के 6 जिला, उत्तरी छोटानागपुर से 4 जिला के अलावा खुटी, गुमला, सरायकेला- खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पलामू जिला से आकलन के समर्थन में लिखित प्रस्ताव मिला, बाकी अन्य जिला के पारा शिक्षकों के जिला प्रतिनिधियों ने बैठक में बिहार आकलन पर समर्थन दिया।

18 वर्ष विभाग को सेवा देने के बाद सरकार हमारी अनुभव को प्राथमिकता ना देकर हमारी दक्षता की परीक्षा लेना चाहती है तो राज्य के हम 55000 प्रशिक्षित पारा शिक्षक आकलन परीक्षा देने को भी तैयार हैं।

राज्य के प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को अब वेतनमान के लिए टेट परीक्षा से गुजरना नहीं पड़ेगा।

सरकार बनाने में पारा शिक्षकों ने जो योगदान दिया उसका लाभ पारा शिक्षकों को मिलते हुए नज़र आ रहा है।

सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहार मॉडल के विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य प्रस्ताव पारित 

1. वेतनमान वाली नियमावली लागू होने के बाद जिस तिथि से टेट उत्तीर्ण को वेतनमान मिलेगा उसी तिथि से आकलन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पारा शिक्षकों को भी वेतनमान का लाभ दिया जाए।

2. परीक्षा का पासिंग मार्क SC/SC/OBC के लिये 25 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के लिये 30 प्रतिशत रखा जाए।

3. परीक्षा में अनुभव के आधार पर  प्रत्येक 1 वर्ष के लिए 1 नंबर का वेटेज अंक दिया जाए।

4. परीक्षा विभागीय और जिला स्तर पर आयोजित किया जाए।

5. आकलन परीक्षा तीन बार में भी पास नहीं करने वाले पारा शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष 10% तक मानदेय वृद्धि किया जाए।

6. 1-5  एवं 6-8 के लिए एक ही  परीक्षा आयोजित किया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख़, महासचिव विकास कुमार चौधरी, प्रधान सचिव सुमन कुमार, नेली लूकस, अभिलाषा झा, सीमा मुंडारी, भागवत तिवारी, अमरेश विश्वकर्मा, नीरज कुमार, अरुण झा, जितेंद्र कुमार दुबे, बिंदेश्वर यादव, मोती महतो, छोटन प्रसाद राम, विरेन्द्र शर्मा, प्रमोद उरॉव, यूधीर मंडल ,अमृता मुंडारी, सुरेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह मुंडारी, वीरेंद्र नाथ सोय, मुकेश कुमार सोय,भोला नाथ गोप, मंगलेश्वर उराँव, मंगल सिंह मुंडा ,विजय सिंह मुंडा शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...