Homeझारखंडझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र इस दिन से हो रहा शुरू, जानिए...

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र इस दिन से हो रहा शुरू, जानिए पूरा कार्यक्रम

Published on

spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र तीन सितंबर से शुरू होगा। झारखंड विधानसभा सचिवालय ने इसे लेकर इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है।

जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 पहला अनुपूरक बजट छह सितंबर को विधानसभा में पेश होगा। इस मानसून सत्र के दौरान कुल पांच कार्य दिवस होंगे।

चार और पांच सितंबर को अवकाश रहेगा

पहले दिन तीन सितंबर को शपथ ग्रहण के अलावा विधानसभा सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल के द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को पटल पर रखा जाएगा।

इसी दिन शोक प्रकाश का भी आयोजन होगा। चार और पांच सितंबर को अवकाश रहेगा।

छह सितंबर को प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी।

चार और पांच सितंबर को अवकाश रहेगा

सात सितंबर को प्रश्नकाल के अलावा राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। नौ सितंबर को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे जिसके बाद गैर सरकारी संकल्प पेश होंगे। इस दौरान सत्र हंगामेदार होने की संभावना है।

6 सितंबर को पेश होगा अनुपूरक व्यय विवरण

कुछ विधेयकों को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए कैबिनेट से पूर्व में स्वीकृति भी मिल चुकी है। विधानसभा का पिछला सत्र 23 मार्च को संपन्न हुआ था।

बयान में बताया गया है कि 6 सितंबर को वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण पेश किया जाएगा। उसके बाद अगले दिन इस पर बहस होगी।

व्यय विवरण पर बहस के बाद इसे पारित किया जाएगा। यह सत्र फिलहाल नौ सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कई विधेयकों के पेश किये जाने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...