भारत में एक दिन में टीके लगाने का बना विश्व रिकॉर्ड

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई तेज करने की दिशा में सोमवार को 88 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाये गये। विश्व में एक दिन में लगाए जाने वाले टीके की यह सबसे अधिक संख्या है।

इस संबंध में मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी।

उन्होंने जानकारी दी कि एक ही दिन में 88 लाख लोगों को टीका लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।

उधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 56 करोड़, 81लाख खुराक मुहैया कराई है। टीके की 2.25 करोड़ खुराक राज्यों के पास अब भी मौजूद हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों ने लोगों को अबतक 55 करोड़,11 लाख खुराक दी है और दो करोड़, 25 लाख खुराक अब भी उनके पास मौजूद है। केन्द्र सरकार ने एक करोड़ से अधिक डोज राज्यों को और भेजी हैं।

Share This Article