देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना पॉजिटिव 36 हजार से ज्यादा मरीज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में शुक्रवार सुबह तक कुल 36 हजार, 571 नए मरीज सामने आए हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 540 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 555 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.93 प्रतिशत रही है।

शुक्रवार सुबह देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 23 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अब तक चार लाख, 33 हजार, 589 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 63 हजार, 605 है। कोरोना से अबतक तीन करोड़, 15 लाख, 61 हजार, 635 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

शुक्रवार को रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.54 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक कुल 50 करोड़, 26 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अब तक 57.22 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Share This Article