कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को, तीन दिन का राजकीय शोक

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: रामजन्म भूमि आंदोलन के प्रमुख नायकों में से एक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार, 23 अगस्त की शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा।

इसके पूर्व आज शाम उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचेगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ स्टेडियम में लोगों का तांता सुबह से ही लगने लगा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ही अपना गोरखपुर दौरा रद्द कर उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।

एसजीपीजीआई में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याण सिंह की पार्थिव देह को रविवार को अलीगढ़ लेकर जाया जाएगा।

अलीगढ़ स्टेडियम में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर 23 अगस्त को अतरौली में उनके समर्थक और आम जन अंतिम दर्शन कर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे।

उसी दिन यानी 23 अगस्त की ही शाम नरौरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके चाहने वाले उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें, इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने यूपी के विकास का जो सपना देखा था, उसे अवश्य पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article