Homeक्राइमझारखंड : Porn Videos दिखाकर पति करता है अनैतिक दुराचार, पत्नी ने...

झारखंड : Porn Videos दिखाकर पति करता है अनैतिक दुराचार, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

Published on

spot_img

रामगढ़ : सिटी के जाने-माने व्यवसायी व चुटूपालू स्थित नानक ढाबा के संचालक राजेंद्र सिंह के खिलाफ उन्हीं की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

इसमें उन्होंने पति द्वारा मोबाइल में पोर्न वीडियो Porn Videos दिखाकर अनैतिक दुराचार करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भी भेजा।

यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्नी द्वारा पति के खिलाफ दुराचार करने की यह एफआईआर FIR जिले में पहला मामला है।

क्या कहती है पीड़ित पत्नी

पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने पति व पूरे परिवार के साथ रामगढ़ कालेज, बजाज शोरूम के समीप आवास में रहती हैं। शादी के छह महीने बाद ही घर में पति राजेंद्र सिंह द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

क्या कहती है पीड़ित पत्नी

पति अपने होटल नानक ढाबा व घर में आने के बाद मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखता है।

इसके बाद उसी तरीके से उसके साथ जबरन अनैतिक दुराचार करता है। पीड़िता ने कहा कि उनके दोनों बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। उसकी दो बहनों के साथ भी मोबाइल पर अश्लील बातें करता है।

एसपी से मिलकर सुनाई आपबीती

बताया गया कि पति की इस तरह की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पहले रामगढ़ थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया।

फिर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की जिलाध्यक्षा इंदू झा के साथ पीड़िता बुधवार को रामगढ़ एसपी से मिलने पहुंच गई। वहां एसपी को अपनी आपबीती सुनाई।

इसके बाद एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर आरोपित पति राजेंद्र सिंह के विरुद्ध रामगढ़ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, आरोपित को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...