पाकुड़ में सिकंदर बख्त की मनाई गई जयंती

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सिकंदर बख्त की मंगलवार को जिला कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जयंती मनाई।

इसकी अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार ने की। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फीका हसन ने कहा कि 1980 में जब जनता पार्टी टूट गयी तो वे भारतीय जनता पार्टी में चले गये।

पार्टी ने उन्हें महासचिव बनाया। चार वर्षों के बाद पार्टी ने उन्हें 1984 में उपाध्यक्ष बनाया।

1990 में वे बतौर भाजपा प्रत्याशी राज्य सभा के लिये निर्वाचित हुए। जबकि 1992 में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष चुने गये। 1996 में वे पुन: राज्य सभा सांसद चुने गये।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हजरत शेख, मुश्ताक अंसारी ऊर्फ़ राजा, जिला महामंत्री आसमाउल शेख, बबलू शेख, मोता शेख,मामलोत शेख,ज़िला मंत्री अरुण मरांडी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह,नगर कोषाध्यक्ष राजा साह आदि मौजूद थे।

Share This Article