कोरोना पॉजिटिव हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

किंग्स्टन: वेस्टइंडीज दौरे पर गए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। जिसके कारण उन्हें वेस्टइंडीज में 10 दिनों के लिए रुकना होगा।

हालांकि बाकी टीम स्वदेश लौट रही है,क्योंकि पाकिस्तान का वेस्टइंडीज दौरा मंगलवार को खaत्म हो गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान के लिए उड़ान भरने से पहले मिस्बाह पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, बाकि टीम आज जमैका से उड़ान भरेगी, हम मिस्बाह के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।”

पीसीबी ने आगे बताया कि वे विंडीज क्रिकेट के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने यह सुनिशचित किया कि मिस्बाह अगले दस दिनों के लिए मेडिकल विशेषज्ञ की निगरानी में रहेंगे और किसी अन्य होटल में शिफ्ट किए जाएंगे।

बता दें कि पाकिस्तान ने चार मैचों की टी 20 श्रृंखला 1-0 से जीता था। जबकि तीन मुकाबले बारिश के कारण धुल गए थे।

वहीं,पाकिस्तान और विंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ रही।

Share This Article