गिरिडीह : कार्यक्रम में शामिल होने गया था परिवार, ताला तोड़कर घर से चोरी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के बगोदर इलाके में सोमवार रात करीब एक बजे एक घर के लोग श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने गए थे।

इस बीच बदमाशों ने घर में घुसकर एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए। परिजन घर लौटे तो जगह-जगह ताले टूटे मिले। घर में सामान बिखरे पड़े थे।

घटना बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलपीटो पंचायत अंतर्गत हेठली बोदरा गांव की है। सोमवार रात करीब एक बजे के बाद वारदात हुई । चोरी की सूचना पर मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। भुक्तभोगी राज कुमार यादव की पत्नी ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया था।

राजकुमार यादव की पत्नी और बच्चे इसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में केवल राजकुमार की बूढ़ी मां और ढाई साल की बच्ची सोई थी।

अनुमान है कि दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर पहुंचे और जिस कमरे में दोनों सो रहे थे, उस कमरे में बाहर से सिटकनी लगा दी।

बाद में उसे बगल के दरवाजे के परदे के कपड़े से बांध दिया। इसके बाद घर के तीन अलग-अलग कमरे में लगे तालों को तोड़ा और आराम से चोरी कर ली।

राजकुमार की पत्नी के अनुसार चोरों ने पांच बक्से को घर से थोड़ी दूरी पर खेत में फेंक दिया.

यहां से चोरों का एक हाफ पैंट गिरा पड़ा मिला है. बताया जा रहा है कि बर्तन और कपड़े को चोरों ने छोड़ दिया और जेवर लेकर भाग गए।

बताया कि हो- हल्ला होने पर युवकों ने जब चोरों की धर- पकड़ के लिए दौड़ भाग किया तब चार-पांच की संख्या में लोगों को भागते देखा. हालांकि अंधेरे और धान के खेतों का लाभ उठाकर सभी भागने में सफल रहे ।

Share This Article