Homeझारखंडझारखंड विधानसभा मानसून सत्र : भाजपा विधायकों का सदन के बाहर हंगामा,...

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : भाजपा विधायकों का सदन के बाहर हंगामा, धरना पर बैठे विधायक

Published on

spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को भाजपा विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। भाजपा के विधायक सदन के बाहर भी तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते दिखे।

सोमवार को विधानसभा में भाजपा विधायकों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। विधानसभा गेट के समक्ष धनबाद विधायक राज सिन्हा भी धरना पर बैठे रहे।

उनका कहना था कि धनबाद में मटकुरिया से बैंक मोड़ होते हुए पूजा टॉकीज तक फ्लाईओवर का निर्माण होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण से धनबाद की जनता को ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी।

विधायक नारायण दास ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गेट खोल देने चाहिए। बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर राज्य सरकार शीघ्र खुलवाएं।

इसके साथ ही बाबा मंदिर आश्रितों को विशेष आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सरकार बाबा वैद्यनाथ धाम का मंदिर पूजा अर्चना के लिए अविलंब नहीं खुलता है तो आने वाले समय में जनता उनको जवाब देगी।

विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि यूपीए की सरकार धर्म की राजनीति करना बंद करे। यह सरकार सनातन संस्कृति और उसकी आस्था को चोट पहुंचाने वाली सरकार है।

विधायक आलोक चौरसिया नई नियोजन नीति में हिंदी, संस्कृति, भोजपुरी, अंगिका, मगही को शामिल करने की मांग कर रहे थे।

spot_img

Latest articles

रांची में विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Jharkhand News: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को छात्र संगठनों ने...

CID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में छापेमारी कर दो...

चाईबासा संप्रेक्षण गृह से दो बाल कैदियों का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jharkhand News: चाईबासा संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब तीन बजे दो बाल कैदियों...

नाबालिग के प्यार में बाधा बनी मां तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Jharkhand News: चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव में एक हृदयविदारक...

खबरें और भी हैं...