भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच शास्त्री को हुआ कोरोना

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ओवल: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

इसी के साथ ही भातरीय टीम के सहयोगी स्टाफ के 4 सदस्यों को पृथकवास में भेज दिया गया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने एक बयान में कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने शास्त्री, मुख्य कोच, बी अरुण, बॉलिंग कोच, आर. श्रीधर, फील्डिंग कोच और नितिन पटेल, फिजियोथेरेपिस्ट को एहतियात के तौर पर अन्य सदस्यों से अलग कर दिया गया है।

जय के अनुसार शास्त्री का आरटी-पीसीआर परीक्षण हुआ था और वह टीम होटल में ही रहेंगे पर टीम के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम अनुमति नहीं देती।

उन्होंने कहा, टीम इंडिया दल के शेष सदस्यों के दो टेस्ट हुए हैं। जिसमें से एक कल रात और दूसरा रविवार सुबह किया गया।

बोर्ड सचिव ने कहा कि नेगेटिव कोविड रिपोर्ट के बाद ही सदस्यों को ओवल में खेलने की अनुमति मिलेगी।

Share This Article