गिरिडीह में 16 पुलिस पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: एसपी अमित रेणु ने 16 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इस संबंध में जिलादेश जारी कर दिया गया है।

डुमरी, देवरी, बेंगाबाद, पचंबा एवं महिला थाना प्रभारी द्वारा किये गये अनुरोध के आलोक में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर नव पदस्थापन स्थान पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

एसपी ने सात पुलिस अवर निरीक्षक एवं नौ सहायक अवर निरीक्षक का स्थानांतरण किया है।

पुअनि दीपक कुमार -1 को जमुआ थाना से डुमरी थाना, पुअनि ओम प्रकाश चौहान को बेंगाबाद थाना से डुमरी थाना, पुअनि संगम पाठक को निमियाघाट थाना से देवरी थाना, पुअनि प्रतीत टोपनो को बिरनी थाना से देवरी थाना, पुअनि मिथुन रजक को पचंबा थाना से बेंगाबाद थाना, पुअनि अक्षय कमार को बगोदर थाना से महिला थाना, पुअनि गौरव कुमार को पुलिस केंद्र गिरिडीह से भेलवाघाटी थाना में पदस्थापित किया गया है।

इसी प्रकार सअनि संजीव कुमार सिह को बेंगाबाद से लटकटो पिकेट, कृष्णचन्द्र सिंह को बेंगाबाद से सैट-151, अजय कुमार को सैट-151 से बेंगाबाद, विवेकानन्द सिन्हा को अनुसंधान बिंग से मंसाडीह ओपी, सुदर्शन बिंद को बेंगाबाद से तिसरी, राजेन्द्र खलखो को लटकटो पिकेट से बेंगाबाद, बिनोद कुमार सिंह को बेंगाबाद से पुलिस केंद्र गिरिडीह, भोलानाथ बिरूवा को तिसरी से बेंगाबाद एवं सुधीर कुमार को पचंबा से भेलवाघाटी थाना में पदस्थापित किया गया है।

Share This Article