बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत पर जल्द सुनवाई का किया आग्रह

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में सुनील तिवारी ने गुहार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया है।

सुनील तिवारी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में मेनशंस स्लीप के जरिए कोर्ट से उनके मामले की सुनवाई जल्द किए जाने की गुजारिश की है।

दुष्कर्म और यौन शोषण मामले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने अपनी जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में गुहार लगाई है।

सुनील तिवारी की ओर से अपनी अग्रिम जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

याचिका में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए न्यायालय से अग्रिम जमानत दिए जाने की गुहार लगायी है।उल्लेखनीय है कि

यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोपी सुनील तिवारी को निचली अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपनी जमानत के लिए गुहार लगाई है।

इससे पहले अरगोड़ा थाना की कांड संख्या 229/ 2021 के केस आईओ ने न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया है।

तिवारी पर उनके यहां काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में युवती द्वारा अरगोड़ा थाने में कांड संख्या 229/ 2021 केस दर्ज कराया गया है।

इसकी जांच रांची पुलिस कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है।

Share This Article