HomeझारखंडRANCHI : सुनील तिवारी ने अपनी जमानत के लिए न्यायालय में लगाई...

RANCHI : सुनील तिवारी ने अपनी जमानत के लिए न्यायालय में लगाई गुहार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दुष्कर्म और यौन शोषण करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने अपनी जमानत के लिए न्यायालय में गुहार लगाई है।

सुनील तिवारी ने जमानत की गुहार लगाते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

याचिका में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए न्यायालय से बेल दिए जाने की गुहार लगाई है।

न्यायालय में उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि सुनील तिवारी पर उनके यहां काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म और यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

और इस मामले में युवती के द्वारा अरगोड़ा थाने में कांड संख्या 229/ 2021 दर्ज कराया गया है।

जिसकी जांच रांची पुलिस कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है।

जबकि सुनील तिवारी की पत्नी लालिमा तिवारी ने इस पूरे प्रकरण को फर्ज़ी बताते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है।

सुनील तिवारी को रांची पुलिस ने उत्तरप्रदेश के इटावा जिले से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा गया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...