Homeझारखंडझारखंड में यहां बेकाबू बाइक ने एंबुलेंस में मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल...

झारखंड में यहां बेकाबू बाइक ने एंबुलेंस में मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर ही तीन लोगों ने तोड़ा दम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम उस समय चिख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो लोग जख्मी हो गए, जिन्हें आनन-फानन में रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। दुर्घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के रामगढ़-बोकारो रोड NH-23 पर शुक्रवार की शम को बारलोंग के पास हुई।

दोनों घायल रिम्स रांची रेफर

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने सामने से आ रही एंबुलेंस में ठोकर मारी और घटनास्थल पर ही 3 शख्स ने दम तोड़ दिया।

घटना में घायल हुए दो लोगों को गंभीर हालत में रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद NH-23 पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

टक्कर की आवाज सुन जुटी भीड़

इस दुर्घटना से रजरप्पा क्षेत्र में त्योहार का माहौल मातम में बदल गया। रजरप्पा थानेदार विपिन कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक दुर्घटना में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी हुई है। इसके लिए घायलों से बात की जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी।

वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर से जोरदार धमाके की आवाज हुई और सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गये। पुलिस की मदद स घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...