Homeझारखंडरांची में ब्राउन शुगर के साथ मॉडल गिरफ्तार

रांची में ब्राउन शुगर के साथ मॉडल गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सुखदेव नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हर्ष कुमार और एक महिला शामिल है। इनके पास से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।
पुलिस ने अवैध मादक पद्धार्थ के धंधे में संलिप्त महिला ज्योति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला मॉल बतायी जा रही है। पुलिस ने इनके पास से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली के एएसपी को यह सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम साईं विहार कॉलोनी में किसी व्यक्ति द्वारा ब्राउन शूगर की बिक्री करने की सूचना मिली। इसी सूचना पर एएसपी के नेतृत्व में टीम ने विद्यानगर से हर्ष कुमार नाम के युवक को पकड़ा।

गिरफ्तारी के समय वह ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा था। वह न्यू आनंद नगर के रोड नंबर पांच में रहने वाले सुनील प्रसाद का पुत्र है। सुखदेवनगर की थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने बताया कि उसकी निशानदेही पर स्वर्णरेखा नगर-विद्यानगर में एक आवास पर छापामारी की गई।

यहां से पुलिस ने महिला को वहां रखे ब्राउन शूगर के साथ गिरफ्तार किया। धंधे में शामिल एक युवक शैलेश कुमार गांधी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। वह न्यू आनंद नगर का रहने वाला है। उसकी खोज में पुलिस ने छिपने के कई संभावित ठिकाने पर छापामारी की।

इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार युवक और महिला से मिली जानकारी के आधार पर नशे के धंधे में शामिल कई अन्य लोगों को पकड़ लिया जाएगा। जो शहर के विभिन्न इलाके में छात्र और युवाओं को ब्राउन शुगर बेचते हैं। इधर, थानेदार ने गिरफ्तार महिला के मॉडल होने से इनकार किया। छापामारी दल में सुखदेवनगर की प्रभारी ममता कुमारी, दारोगा अजीम अंसारी समेत अन्य शामिल थे।

रमेश कुमार साहू, राकेश कुमार महतो, अरविंद कुमार मंडल, सिपाही अमृत तिग्गा, मनीष बेक की उल्लेखनीय भागीदारी रही।।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...