Homeक्राइमरांची में ड्रग्स का धंधा करनेवाली एक और महिला गिरफ्तार, तीन युवकों...

रांची में ड्रग्स का धंधा करनेवाली एक और महिला गिरफ्तार, तीन युवकों को भी दबोचा पुलिस ने

Published on

spot_img

रांची: ड्रग्स का अवैध कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने मॉडल ज्योति भारद्वाज को गिरफ्तार करने के बाद अब एक और महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला का नाम रिजवाना ताज है और वह पलामू जिला की रहनेवाली है। रिजवाना पर अंतरजिला ड्रग्स कारोबार में संलिप्त होने का आरोप है।

दरअसल, दिल्ली में मॉडलिंग करनेवाली ज्योति भारद्वाज को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद रांची पुलिस इस कारोबार में शामिल अन्य तस्करों को ढूंढ रही थी। इसी दौरान सुखदेव नगर थाना की पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग ब्राउन शुगर की सप्लाई करने पिस्का मोड़ के पास पहुंचे हैं।

इस सूचना के बाद सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता ने सादे लिबास में पिस्का मोड़ के पास स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास छापामारी की। इसमें वहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

इन युवकों के पास से पुलिस ने 30 ग्राम ब्राउन शुगर, वजन करनेवाली मशीन और अल्युमीनियम फॉइल बरामद किये हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में विकास सिंह, आनंद मुंडा और अमित कुमार सोनी शामिल हैं।

पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की, तो तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग पलामू जिला की रहनेवाली रिजवाना ताज नामक महिला से ड्रग्स खरीदकर रांची लाते हैं और रांची में ही उसे बेच देते हैं।

गिरफ्तार किये गये इन तीन आरोपियों से मिली इनफॉर्मेशन के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने पलामू पुलिस की मदद से पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र में छापामारी कर रिजवाना ताज को गिरफ्तार कर लिया।

रांची पुलिस का दावा है कि आरोपी रिजवाना ने पुलिस को बताया कि वह अंतरजिला ड्रग्स तस्करी में संलिप्त है। वह झारखंड के कई जिलों में ब्राउन शुगर सप्लाई करती है।

इधर, कोतवाली एएसपी मुकेश लुणायत ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी रिजवाना का पति टिंकू कुरैशी ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त है।

फिलहाल वह जेल में बंद है। टिंकू कुरैशी के जेल जाने के बाद उसके ड्रग्स के अवैध कारोबार का संचालन उसकी पत्नी रिजवाना कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, पिस्का मोड़ के पास से गिरफ्तार किये गये तीन आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वे लोग पांच ग्राम ब्राउन शुगर से 30 पुड़िया बनाते थे। वे लोग 700 रुपये में एक पुड़िया ब्राउन शुगर बेचते थे। इन आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि हाल में ही गिरफ्तार विकास सिंह ने रिजवाना ताज से 45 ग्राम ब्राउन शुगर खरीदा था।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...