Homeझारखंडदुमका : पारिवारिक विवाद में नाती ने कर दी नाना की हत्या!

दुमका : पारिवारिक विवाद में नाती ने कर दी नाना की हत्या!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका : जामा थाना क्षेत्र में एक नाती पर पारिवारिक विवाद में अपने नाना की हत्या कर देने का आरोप लगा है। मृतक का नाम सनपति लायक था।

घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि मृतक सनपति लायक के पांच दामाद घर जमाई के रूप में उनके घर थाना क्षेत्र के छोटी पूर्णिया गांव में ही रहते हैं।

घटना के दिन आरोपी नाती जयकिशन लायक (पुत्र फुलेश्वर लायक) अपनी पत्नी रेणु देवी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। तभी बीच-बचाव के लिए नाना सनपति लायक पहुंचे।

इसी बीच नाती जयकिशन लायक ने मोटे बांस से नाना के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे नाना सनपति लायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन और आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गयी है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...