Homeझारखंडझारखंड : यहां ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में हो गया...

झारखंड : यहां ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में हो गया बवाल, देखें Video

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद : ‘आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय मिलने की जगह एक फरियादी की पिटाई कर दी गयी। पिटाई का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक के सुरक्षाकर्मी पर लगा है।

आरोप है कि झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कांग्रेस की झरिया से विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के बॉडीगार्ड ने एक फरियादी को पीट डाला। इस पर वहां बवाल मच गया।

फरियादी के समर्थक सड़क पर ही धरना पर बैठ गये।राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में झरिया के अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा और विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी उपस्थित थे।

समस्याओं से जूझ रही भारी संख्या में जनता अपनी फरियाद लेकर बड़े ही उम्मीद के साथ सरकार की चौखट पर पहुंची थी। इसके विपरीत, मारपीट के बाद वहां हंगामे की स्थिति बन गयी।

बॉडीगार्ड के हाथों कथित रूप से पीटा गया फरियादी साधन महतो भाजपा का पदाधिकारी है।

झरिया से विधायक कांग्रेस की हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व पार्षद के इशारे पर विधायक के बॉडीगार्ड ने उसे पीटा। क्षेत्र की महिलाएं भी घटना के विरोध में सड़क पर बैठ गयीं।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। ऐसे में इस मामले में जिला प्रशासन का क्या रुख है, इस पर लोगों का ध्यान रहेगा।

spot_img

Latest articles

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...

रांची में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत, खादगढ़ा बस टर्मिनल में बनेगा नया MRF सेंटर

Ranchi to Strengthen Waste Management : रांची में कचरा मैनेजमेंट (Waste Management) को बेहतर...

खबरें और भी हैं...