HomeUncategorizedबलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला और उसके तीन साथियों के खिलाफ...

बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गाजियाबाद: Police (पुलिस) ने शुक्रवार को संपत्ति विवाद में साजिश रचने की आरोपी महिला के तीन साथियों आजाद, अफजल और गौरव के खिलाफ भादसं की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे न यह बताया कि 40 वर्षीय महिला वर्तमान में दिल्ली (Delhi) के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (Teg Bahadur Hospital) में भर्ती है।

महिला के इस दावे को ‘मनगढ़ंत’ बताया

पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक महिला के इस दावे को ‘मनगढ़ंत’ बताते हुए खारिज कर दिया था कि उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया और उसके साथ बर्बरता की।

पुलिस का दावा संपत्ति हड़पने के लिए ‘‘साजिश’’

पुलिस ने दावा किया कि पूरी ‘‘साजिश’’ संपत्ति हड़पने के लिए रची गयी थी, जिसे लेकर महिला और आरोपियों के बीच विवाद था।

उन्होंने बताया कि महिला की मदद करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।
महिला ने दावा किया था कि उसके साथ पांच लोगों ने दो दिन तक सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया था।

महिला बोरे में बंद मिली थी

इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दावा किया था कि 36 साल की महिला बोरे में बंद मिली थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि महिला के गुप्तांगों (Genitals) में लोहे की छड़ डाली गई थी। हिरासत में लिए गए चार लोगों से पुलिस अब भी पूछताछ कर रही है।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कहा कि घटना की जांच के लिए वह दो सदस्यीय तथ्य अन्वेषण दल भेजेगा।

NCW मामले का संज्ञान ले रहा है

आयोग ने Tweet किया, ‘‘NCW मामले का संज्ञान ले रहा है और पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए दो सदस्यीय तथ्य अन्वेषण दल भेज रहा है।’’

खबरों के अनुसार, दिल्ली में अपने घर लौटने के लिए ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही महिला का गाजियाबाद (Gajiyabad) के राजनगर एक्सटेंशन में आश्रम रोड पर बंदूक दिखाकर कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।

खबरों के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं (kidnappers) ने महिला को दो दिनों तक बंदी बनाकर रखा और पांच लोगों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...