
Delegation of Digambar Jain Panchayat met Hemant Soren: दिगंबर जैन पंचायत जैन मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय (Residential Office) में मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उन्हें 1 से 6 अप्रैल तक जिला स्कूल परिसर रांची (District School Complex Ranchi) में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा सहित पंकज पांडेय, पूरणमल सेठी तथा अमित रारा उपस्थित थे।
