राजधानी रांची के कांके स्थित अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित ऋद्धिमान अपार्टमेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर में रखे फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका हुआ और उसके बाद आग ने भयानक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट होते ही तेज लपटें उठीं और कुछ ही मिनटों में आग पूरे फ्लैट में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर का ज्यादातर सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। देखते ही देखते पूरा घर धुएं और आग की चपेट में आ गया। घटना बुधवार का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।