
रांची : राजधानी रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया हैं। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क सहित शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, हिनू इलाके स्थित एक घर में अवैध रूप से शराब बनाने और सप्लाई करने का काला धंधा चल रहा था। तैयार की गई अवैध शराब को रांची शहर में ही खपाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से एक आरोपी रौनक कुमार को गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल विभाग आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगा हुआ हैं।
