Homeअजब गज़बब्राजील के 9 शादी करने वाले शख्स की एक पत्नी ने दिया...

ब्राजील के 9 शादी करने वाले शख्स की एक पत्नी ने दिया तलाक

spot_img

ब्राज़िलिया: ब्राजील (Brazil) के नौ शादी करने वाले शख्स की एक पत्नी ने उसे तलाक दे दिया है। हालांकि उनकी यह शादी वैध नहीं है क्योंकि ब्राजील में बहुविवाह गैरकानूनी है।

आर्थर अपनी 9 पत्नियों के साथ ब्राजील में रहते थे। मॉडल आर्थर ओ उर्सो और उनकी पहली पत्नी लुआना ने मिल कर फ्री लव को सेलिब्रेट करने के लिए एक ग्रुप बनाया जिसमें आठ अन्य लड़कियों को शामिल किया।

आर्थर ने साओ पाउलो के चर्च में उनके साथ शादी की। इंस्टाग्राम पर वह अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां देते रहते हैं। लेकिन उनके ऊपर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब कई महीनों तक साथ रहने के बाद उनकी एक पत्नी अगाथा ने उन्हें और इस ग्रुप को तलाक दे दिया।

आर्थर (Arthur) ने कहा कि, ‘कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन मेरी एक पत्नी ने मुझे बात करने के लिए बुलाया।

बातचीत के बाद हम तलाक के नतीजे पर पहुंचे

‘आर्थर ने बताया कि उनकी एक पत्नी ने उन्हें इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह चाहती थी कि आर्थर सिर्फ उनके साथ रहें। आर्थर ने कहा, ‘वह चाहती थी मैं सिर्फ उसके साथ रहूं। ये संभव नहीं था। मैं काफी दुखी हुआ जब उसने अलग होने का फैसला किया।

उसने कहा कि वह बहुविवाह की जगह एकल विवाह को पसंद करती है। मेरी बाकी पत्नियों को ये बात बहुत बुरी लगी। उन्होंने कहा, ‘कई बार होता था कि मैं अपनी किसी पत्नी के साथ होते हुए दूसरी पत्नी के बारे में सोचता था।

इसलिए मैंने उस व्यवस्था को खत्म कर दिया और नेचुरल तरीके से उनके साथ रहने लगा।’उन्हें लगता है अगाथा ने शादी सिर्फ एडवेंचर के लिए की थी, न कि उसके अंदर कोई फीलिंग थी।’

आर्थर उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने कहा था कि सभी पत्नियों को समय देने के लिए उन्हें एक सेक्स रोस्टर तैयार किया है। बाद में उन्होंने बताया कि ये व्यवस्था नहीं चल सकी।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...