
रांची : आजसू पार्टी मंगलवार को राज्यभर में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। श्री महतो कल सवेरे 9 बजे पिठौरिया चौक पर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद सिल्ली, सोनाहातु तथा खिजरी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आजसू की रांची महानगर इकाई की ओर से हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी समेत कई केंद्रीय नेता भी उपस्थित रहेंगे।

